सिरमौर ! फार्मा कंपनी के कर्मचारियों में कोरोना वायरस मिलने का सिलसिला जारी !

0
2970
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर ! फार्मा कंपनी के कर्मचारियों में कोरोना वायरस मिलने का सिलसिला जारी है। बीती रात हिमालयन कॉलेज के ठीक सामने हरियाणा की सीमा स्थित शिवालिक कॉलोनी में रह रहे कंपनी के दो और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि यह दोनों ही नए मामले हिमाचल के खाते में नहीं आएंगे, क्योंकि वह हरियाणा की सीमा में रह रहे थे। लेकिन हिमाचल की चिंता से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

ओरिसन फार्मा हिमाचल की सीमा में स्थित है, जबकि कर्मचारियों का आना- जाना हिमाचल के अलावा हरियाणा के यमुनानगर व अंबाला जिलों से भी रहता था। स्थानीय प्रशासन ने कंपनी को लेकर पूरी सावधानी शुरू से ही बरती हुई थी। यहां तक की सोमवार को भी कंपनी को खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। यही कारण था कि गत शुक्रवार के बाद से कोई भी कर्मचारी नहीं आया था।

अलबत्ता कंपनी द्वारा शनिवार को अपने स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया था। गौरतलब है कि बीती शाम ही नाहन की रहने वाली एक महिला का बेटा भी संक्रमित पाया गया है, वह महिला ओरिसन फार्मा में ही अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। जानकारी के मुताबिक अब संक्रमित पाए गए कंपनी का एक कर्मचारी कुरुक्षेत्र जिला का रहने वाला है, जबकि दूसरा यमुनानगर जिला से संबंध रखता है।

इन कर्मचारियों ने कंपनी के समीप ही शिवालिक कॉलोनी में किराए के मकान लिए हुए थे। कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही नारायणगढ़ प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया, इन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। एक अन्य जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के आसपास अब हरियाणा भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर सकता है। उधर सिरमौर के उपायुक्त डॉक्टर आरके परुथी ने कंपनी के दो कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की। कंपनी के मालिक उसकी पत्नी के अलावा बेटे के सहित कुल 11 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। एक महिला कर्मी का 17 साल का बेटा भी संक्रमित हुआ है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! 12 जून 2020 के फल और सब्जियों के दाम !
अगला लेखलाहौल! सीमा सडक सगंठन ने बढाई मजदूरों की दिहाडी ।