- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! ठियोग नगर परिषद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष विवेक थापर ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भेंट की। इस दौरान उनके साथ ठियोग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेद्र कवंर के अतिरिक्त कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
इस दौरान राठौर ने थापर को उनकी जीत पर बधाई देते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर परिषद ठियोग में कांग्रेस मजबूती केसाथ आगे बढ़ते हुए क्षेत्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -