आनी ! सभी दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगी – व्यापार मंडल !

0
3855
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कुल्लू ! व्यापार मण्डल आनी ने अब दुकानों के खोलने और बन्द करने का समय खुद तय कर लिया है। व्यापार मंडल आनी के प्रधान ने बताया कि लगातार मिल रहे सुझावों के बाद निर्णय लिया है कि अब आनी बाजार में सभी दुकानें सुबह 9 बजे खुलकर शाम 6 बजे बन्द कर दी जाएंगी।उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के चलते जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती, तब तक आनी कस्बे में सभी दुकानें हर रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुली रहेंगी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इसके अलावा रविवार को हेयर ड्रेसर्स को छोड़कर बाकी बाजार पूर्णतया बन्द रहेगा।उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के निर्णय की एक कॉपी आवश्यक कार्यवाही के लिए एसडीएम आनी, डीएसपी एयर एसएचओ को भी दी गयी है।आगामी फैसले तक व्यापार मंडल आनी के हर छोटे बड़े व्यापारी को व्यापार मंडल का यह निर्णय मान्य है। व्यापार मंडल के निर्णय का उलंघन करने पर व्यापार मंडल के सदस्यों का फैसला अंतिम होगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखनित्थर ! ईशीता कश्यप ने 700 में से 677अंक प्राप्त कर इलाके का गौरव बढ़ाया !
अगला लेखशिमला ! भाजपा किसान मोर्चा जिला शिमला की कार्यकारिणी की घोषणा !