चम्बा ! 4334 लोगों ने पूरी की 14 दिन क्वॉरेंटाइन अवधि।

0
1836
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चंबा ! उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि अब तक जिले में 4334 लोगों ने 14 दिन की क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल से लेकर अब तक कुल 8759 लोगों ने चंबा जिला की सीमा में प्रवेश किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा जिला में 196 व्यक्ति पहुंचे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा जिला में उपलब्ध क्वॉरेंटाइन सुविधाओं में 2982 बिस्तरों की क्षमता मौजूद है। उन्होंने बताया कि जिले में मौजूद क्वॉरेंटाइन सुविधाओं में पेड क्वॉरेंटाइन सुविधाएं भी चिन्हित की गई हैं।

जिले में डलहौजी, बनीखेत, बौन्खरी मोड़, नैनीखड्ड, ढूंढियारा, कटोरी बंगला, डगोह, शेरपुर, डलहौजी, बगढार, चूहन, समलेऊ, घटासनी, हटली, थुलेल, परछोड़, चुवाड़ी, त्रिमथ, साडल, सिहुंता,बलाना, बिन्ना, डुग, साहला, बनेट, ककरोटी, गरनोटा, करियां, मैहला, सरोल, सरु, उदयपुर, तड़ोली, चंबा, बैली, भराड़ी, बकरोटा, बैरियां, गुनियाला, ग्रंगड़, ककीरा, मेल, बाथरी, कमलाडा, परेल, चमीणू , भुनाड़, भलेई, सुन्डला, मंजीर, सलूणी, सुरंगानी, बिरवाड़ी, भरमौर, तीसा, भंजराड़ू , लुज और पुरथी में भी क्वॉरेंटाइन की सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

इनमें 2982 लोगों को क्वॉरेंटाइन करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इस समय 221 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं। जबकि 4204 लोग होम क्वॉरेंटाइन हुए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए आभार – सत्यप्रकाश मानक !
अगला लेखशिमला ! हिमाचल के शिक्षण संस्थानों में 30 जून तक अवकाश घोषित – सुरेश भारद्वाज !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]