चम्बा ! अब केवल 53 रूटों पर ही चलेंगी परिवहन निगम की बसें- क्षेत्रीय प्रबंधक। 

0
3270
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चंबा ! हिमाचल पथ परिवहन निगम का चंबा डिपो अब केवल 53 रूटों पर ही अपनी बसें चलाएगा। परिवहन निगम के चंबा डिपो द्वारा यह फैसला शिमला स्थित निगम के प्रबंधन कार्यालय द्वारा इस दिशा में जारी किए गए निर्देशों के बाद लिया गया है। चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा नई समय सारणी जारी कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि रविवार को बाजार बंद रहते हैं इसलिए निगम रविवार के अलावा दूसरे शनिवार और राजपत्रित अवकाश वाले दिन कोई बसें नहीं चलाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिस्थितियों के अनुसार इसमें कभी भी बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि चंबा- मंडी रूट की बस फिलहाल कांगड़ा तक ही चलेगी। यह बस सुबह 7:30 बजे चंबा से चलेगी और दोपहर 12:30 बजे कांगड़ा से वापिस चंबा के लिए रवाना होगी। इसी तरह चंबा से लंगेरा, भरमौर बैरागढ़, कुड़था,  द्रमण और शिमला (सुपरफास्ट) बसों का प्रस्थान समय चंबा बस अड्डे से सुबह 7 बजे होगा। भरमौर के लिए 9:40 बजे, होली के लिए 10 बजे, चंबा से जसूर के लिए 10 बजे बस प्रस्थान करेगी। जसूर से बस अगले दिन सुबह 8 बजे चलेगी।
सनवाल और होली के लिए के लिए 11:15 बजे, हिमगिरी के लिए 12:15 बजे, भरमौर के लिए 12:30 बजे, संघणी के लिए 12:55 बजे, बैरागढ़ के लिए 1 बजे, चुवाड़ी के लिए 1:30 बजे, भरमौर के लिए 1:25 बजे, अगाहर के लिए 1:30 बजे, बनीखेत के लिए 1:45 बजे, मंगलेरा के लिए 2 बजे, गरझिंडू के लिए 2:45 बजे, दियोला और खवाली के लिए 3 बजे, लढाण के लिए 3:15 बजे, बतोट के लिए 3:30 बजे, जोत और भंजराड़ू  के लिए 4 बजे, बिहाली और छंडी देवी के लिए 4:15 बजे, अथेड़ के लिए 4:20 बजे,  चलूंज के लिए 4:20 बजे, सिढ़कुंड के लिए 4:40 बजे, मंजीर और सिल्लाघराट के लिए 5:10 बजे, कैला और बगोड़ी के लिए 5:15 बजे, घरमाणी, भनोता, कुरैणा , कलोता, पणेला, टिकरी, खजियार, कोहलड़ी, धुलाड़ा, भाला, ऊटीप, लिल्ह, अगाहर और डलहौजी के लिए के लिए सायं 5:30 बजे, शक्तिदेहरा के लिए 5:45 बजे जबकि कोलका के लिए 5:15 बजे परिवहन निगम की बस रवाना होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि सवारियों को टिकट देने के अलावा बस स्टैंड परिसर और बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा अन्य सभी एहतियातों की अनुपालना करवाई जा रही है। बसों को बाकायदा सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! क्वारन्टीन पर दोहरे मापदंड अपना रही सरकार – कुलदीप राठौर !
अगला लेखचम्बा ! प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर शिक्षा उपनिदेशक से किया विचार विमर्श।