चम्बा ! कांग्रेस पार्टी ने पी पी किट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग।

0
1593
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग प्रदेश सरकार का पीछा नहीं छोड़ रही है ,पहले स्वास्थ्य विभाग निदेशक की गिरफ्तारी उसके बाद स्वास्थ्य निदेशक से बात करने वाले व्यक्ति को स्टेट बिजलेंस ने शिमला से गिरफ्तार किया जिसके बाद राजनैतिक भूचाल सा आ गया है ,हिमाचल प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल ,कांग्रेस पार्टी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है अब मामला इतना गरमा चुका है ,की प्रदेश कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आज चंबा जिला के जिला मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वास्थ्य घोटले को लेकर पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पे जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में सब ठीक नहीं चल रहा है ,कभी पीपीई किट घोटाला कभी सेनीटाईजर घोटाला तो कभी पैसों के लेने देन को लेकर ऑडियो सामने आता है लेकिन प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल इस्तीफा देते है ऐसे में साफ़ जाहिर होता है की सरकार किसको बचा रही है। निष्पक्ष जांच तब तक नहीं हो सकती जब तक मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता ,अगर प्रदेश में सही तरीके से जांच नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।

कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य निदेशक के साथ एक व्यक्ति लेन देन की बात करता है और उसमे पांच लाख की बात तथा कथित ऑडियो में सामने आई थी जिसके बाद स्वास्थ्य निदेशक को गिरफ्तार किया गया। हालांकि जिस व्यक्ति ने बात की उसे हाल ही में स्टेट बिजेलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में लेन देन की बात के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीति शुरू हुई है जिसका अब लगातार कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है अब सीधे बात मुख्यमंत्री का इस्तीफा।

वहीँ दूसरी और प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है की प्रदेश में जबरदसत लूट मचाई जा रही है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए लेकिन अभी तक ये साफ़ नहीं हो पा रहा है कि मुख्यमंत्री क्यों नहीं इस्तीफा दे रहे है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है जब तक मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। डॉ राजीव बिंदल का पृथ्वी सिंह के साथ गहरा सबंध है हमें इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवानी होगी तभी सही जाँच होगी। उन्होंने कहा की इस लेन देन मामले में पृथ्वी सिंह के साथ कई नेताओं का संपर्क है ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है की भाजपा की सरकार है और इसमें भाजपा के नेताओं के नाम सामने आएँगे लेकिन सही जाँच हो तो।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित।
अगला लेखहिमाचल 09 जून 2020 शाम 5 बजे का मेडिकल बुलेटिन !