शिमला । स्वास्थ्य विभाग लेन देन ऑडियो घोटाले में आरोपी पृथ्वी सिंह को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।

0
2826
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! राज्य विजिलेंस एवम एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीपीई किट खरीद घोटाले के मामले में अब पृथ्वी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग पीपीई खरीद मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। आज 4 बजे पृथ्वी सिंह को जिला अदालत सेशन जज अरविंद मल्होत्रा के सामने पेश किया गया। विजिलेंस ने पृथ्वी सिंह का रिमांड मांगा। जहां से पृथ्वी सिंह को 5 दिन यानी 11 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इससे पहले 20 मई की रात विजिलेंस ने स्वास्थ्य सेवाओं के निलंबित निदेशक अजय कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था। 10 दिन तक विजिलेंस रिमांड में रहने के बाद 30 मई को गुप्ता को जिला अदालत से सशर्त जमानत मिल गई थी। जिला अदालत ने उन्हें 2 लाख रुपए के सिक्योरटी बॉन्ड व दो लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है।

गुप्ता को ज़मानत मिलने के लगभग सप्ताह बाद पृथ्वी सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक़ पृथ्वी सिंह विजिलेंस के सवालों के सही जवाब नही दे रहा था और मामले को उलझाने की कोशिश कर रहा था। यही वजह रही कि शनिवार देर शाम पृथ्वी सिंह को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब रिमांड में लेकर पृथ्वी सिंह से पूछताछ की जाएगी। विजिलेंस ये भी जाँच करेगी कि पृथ्वी इससे पहले भी क्या स्वास्थ्य विभाग की खरीददारी में शामिल रहा है।

वैसे भी इस पीपीई घोटाले में सेक्शन 7 व 8 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस सेक्शन में लेने और देने वाले दोनों को गिरफ्तार करना पड़ता है। लेने वाले को तो जमानत मिल चुकी है उसके एक सप्ताह बाद रिश्वत देने वाले को गिरफ़्तार किया गया है। पृथ्वी सिंह के तार भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से जुड़े होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से बिंदल को प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा देना पड़ा था। पृथ्वी सिंह की गिरफ्तारी न होने से विजिलेंस पर सवाल भी उठ रहे थे। अंततः बीती शाम विजिलेंस ने पृथ्वी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल 07 जून 2020 शाम 5 बजे का मेडिकल बुलेटिन !
अगला लेखचुराह ! अगले तीन-चार दिनों में साच पास हो जाएगा पूरी तरह बहाल- विधानसभा उपाध्यक्ष।