चम्बा ! किहार क्षेत्र के भांदल की स्युल नदी में बरामद महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान पुलिस ने परिजनों व मायके पक्ष के ब्यान दर्ज किए। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। दोपहर बाद बनोड़ी गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक महिला माकूना पत्नी इकबाल निवासी गांव बनोड़ी डाकघर भांदल बीते शुक्रवार को अचानक घर से लापता हो गई थी।
इस बारे में उन्होंने अपने आसपास- पड़ोसियों समेत सभी रिश्तेदार के यहां पता किया। लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार जब कुछ लोग स्युल नदी के पास गुजर रहे थे तो उन्होंने महिला का शव नाले में देखा। जिसके बाद किहार पुलिस थाना में सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया तथा परिजनों को सूचित किया। इस बारे में मायके पक्ष के भी बयान दर्ज किए हैं। जिन्होंने किसी प्रकार का कोई भी जाहिर नहीं किया है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही महिला के शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान दर्ज किए गए। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया।