मंडी ! पंचायत भटवाड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया- जवाहर ठाकुर !

0
1914
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! विधायक जवाहर ठाकुर ने शुक्रवार को इलाका स्नोर की ग्राम पंचायत भटवाड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भटवाड़ी गांव में  देवदार पौधे का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण की शपथ भी ली।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस मौके पर जवाहर ठाकुर ने कहा कि बिगड़ता पर्यावरण आज समूचे विश्व के लिए चुनौती बना हुआ है। अपने हित साधने के लिए मनुष्य ने बहुत से खनिज पदार्थों का दोहन किया है। मनुष्य का पहला फर्ज बनता है कि जितना हम किसी भी खनिज या अन्य संसधानों का प्रयोग करते हैं। उससे दोगुना उन्ही संसाधनों के सरंक्षण और पेड़ पौधों का रोपण करना चाहिए। जिससे प्रकृति स्वच्छ बनी रहे और प्राकृतिक संसाधनों में इजाफा हो।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते जारी लॉक डाउन के बाद मानवीय गतिविधियां कम होने से प्रकृति का अलौकिक नजारा देखने को मिला है। वाहनों की आवाजाही कम होने और उद्योगों के बंद होने से स्वच्छ वायु और वातावरण साफ हुआ है।

इस दौरान वन मंडल मंडी के वन मंडल अधिकारी एसएस कश्यप ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हम सबको पर्यावरण प्रहरी बनकर आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अब बरसात में अपने घरों के आसपास तथा घासनियों आदि में फलदार पौधों सहित विभिन्न प्रजाति के चौड़ी पतिदार पौधों का रोपण करें।

इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी पनारसा अनु ठाकुर,  उप प्रधान त्रिलोक शर्मा ,जिला कार्यकारी सदस्य भूप सिंह जी आदि मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमंडी ! नेरचौक मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 सेंटर बनाने का विरोध शुरू !
अगला लेखचम्बा ! 3450 लोगों ने पूरी की 14 दिनों की क्वॉरेंटाइन अवधि- उपायुक्त।
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]