चम्बा ! प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ने चंबा शहर के तहसील कार्यालय, मुख्य डाकघर चंबा के समीप रेहड़ियों के पास शारीरिक दूरी के लिए गोले लगाए गए। इस मौके पर तहसीलदार चंबा रोशन लाल शर्मा, नायब तहसीलदार चंबा संदीप कुमार ने प्रेरणा द इंस्पिरेशन के सदस्यों के साथ मिल कर गोले लगाएवहीं संस्था ने राशन भी वितरण किया।
उन्होंने बताया कि अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों को राशन मुहैया करवाया जा चुका है। साथ ही ऑन ड्यूटी कर्मचारियों को 3 हजार से अधिक मास्क सैनेटाइजर भी वितरित किए जा चुके है।
संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि लॉकडाउन रहेगा संस्था इसी तरह जरुरतमंद तक आम जनता के सहयोग से राशन मुहैया करवाती रहेगी।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -