चम्बा ! बसों में केवल 60 प्रतिशत यात्री ही कर पाएंगे सफर- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी।

0
2397
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चंबा ! क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने कहा है कि लॉकडाउन-5 के पहले दिन सोमवार से प्रदेश के अन्य जिलों की भांति जिला चम्बा की सड़कों पर भी बसें दौड़ेंगी। परिवहन विभाग चम्बा और निगम प्रबंधन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आज एसडीएम चंबा द्वारा निगम प्रबंधन के साथ बस अड्डे का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची गई हैं। निगम ने सभी बसों की मरम्मत और सैनिटाइजेशन कर पूरी तरह तैयार रखा है। चालकों और परिचालकों के लिए मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परिचालकों को फेस शील्ड दिए जाएंगे।

बसों द्वारा उठाई जाने वाली सवारियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बसों में यात्री सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालना करके ही सफर कर पाएंगे। इसके लिए निगम ने तीन सीटों पर दो यात्री और दो सीटों पर एक यात्री बैठाने के लिए परिचालकों को निर्देश दिए हैं।

जिन पर कोई यात्री नहीं बैठ सकेगा उन सीटों को चिन्हित भी किया गया है। बसों में केवल 60 प्रतिशत यात्री ही सफर कर पाएंगे। सरकार के निर्देशानुसार फिलहाल बस सेवा का लाभ लोग सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही उठा पाएंगे। बस अड्डे पर अनावश्यक रूप से आने से परहेज करें।

उन्होंने कहा कि बस में केवल वही यात्री सफर करें जिन्हें अति आवश्यक कार्य हो। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों से यदि आवश्यक ना हो तो सफर ना करने का आह्वान भी किया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! विनायक रैणा को बनाया गया भाजपा जिला प्रवक्ता।
अगला लेखचम्बा ! सभी एहतियातों के साथ बसें चलाने के प्रबंध पूरे -क्षेत्रीय प्रबंधक।