रामपुर ! अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती का मामला !

0
4470
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

जिला शिमला के रामपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले हलोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती पर कार्रवाई की है। एक तरफ महामारी फैली हुई है तो दूसरी तरफ अवैध कामों से बाज नही आ रहे। पुलिस ने अफीम पोस्ता के 207 पौधे बरामद किए हैं। अवैध रूप से खेती करने वाले के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9 बजे हेड कांस्टेबल जसवंत गुप्ता हलोग क्षेत्र में पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हलोग गांव में अफीम की अवैध रूप से खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उगाए गए अवैध अफीम पोस्ता के 207 पौधों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 207 पौधे बरामद किए हैं। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं जायेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! शोघी-मैहली रोड को 28-30 मई तक सभी वाहनों के लिए बंद किया गया !
अगला लेखकुल्लू ! दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप !