चम्बा ! प्रदेश उपाध्यक्ष व चम्बा प्रभारी रविता भारद्वाज ने की गद्दी सीपी उत्थान संस्था नारी शक्ति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ।

0
974
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! गद्दी सीपी उत्थान संस्था नारी शक्ति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रदेश उपाध्यक्ष व चंबा प्रभारी रविता भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें महिला समानता व महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।कांफ्रेंसिंग में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए रविता भारद्वाज ने बताया कि हमारा समाज पुरुष प्रधान समाज रहा है और आज दिन तक इसमें महिलाओं को दूसरे स्थान का दर्जा दिया जाता रहा है।बेटियों को आज तक समाज में बेटों के समान अधिकार नहीं दिए जाते। किसी के घर में जब बेटा पैदा होता है तो खूब ढोल बजा कर खुशियां मनाई जाती हैं लेकिन जब बेटी पैदा होती है तो मानो मातम छा जाता है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इसी तरह पढ़ाई के क्षेत्र में भी बेटों को अच्छी शिक्षा देने के प्रयास किए जाते हैं तथा बेटियों को यह कहकर अच्छी शिक्षा देने से वंचित रखा जाता है कि यह तो पराया धन है। उन्होंने कहा कि हमें समाज की इस असमानता की सोच को बदलना होगा। नारी शक्ति को जागृत करके हमें समाज की बेटा बेटी की असमानता को दूर करने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा की औरतों को अपने मान सम्मान की लड़ाई खुद लड़नी होगी जब तक औरतें शिक्षित व जागरूक नहीं होंगी यह असमानता व भेदभाव समाप्त नहीं हो सकता।

इसलिए सभी महिलाएं ज्यादा से ज्यादा भागीदारी गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था में सुनिश्चित करें ताकि संस्था को मजबूती मिल सके। उपस्थित सभी महिलाओं ने उनको आश्वासन दिया कि वे हमेशा उनके विचारों का सम्मान करती हैं तथा हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेंगी। कांफ्रेंसिंग में उपस्थित महिलाओं से उन्होंने कहा कि गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था वर्ष 1976 से मान सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है। संस्था के मुख्य उद्देश्य समस्त सीपी समुदाय को एकजुट करना, समुदाय में अशिक्षा, छुआछूत,बाल विवाह,दहेज प्रथा,नशा निवारण, कन्या भ्रूण हत्या घरेलू हिंसा, तथा समुदाय के आर्थिक,सामाजिक, नैतिक व राजनैतिक स्तर में सुधार लाना व अन्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है।

उन्होंने समुदाय के समस्त नारी शक्ति को संस्था की सदस्यता ग्रहण करके समुदाय के हित में कार्य करने की अपील की। इस कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका,कांता देवी,कांता कृष्ण, उपाध्यक्ष अंजू भारद्वाज भरमौर से उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, पुष्प लता,कंचन,उपाध्यक्ष रीना भारद्वाज,वीना सिप्पी प्रिया सिप्पी,रंजना भारद्वाज, उपाध्यक्ष बवीता चौहान आदि ने भाग लिया। यह जानकारी गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था जिला चंबा के महासचिव एवं प्रवक्ता श्री जय सिंह भारद्वाज ने दी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 28 मई 2020 वीरवार !!
अगला लेखसोलन जिले के बी बी एन में कोरोना वायरस के तीन नए मामले !