चम्बा ! मानस इको क्लब के प्रथम वार्षिक कलेंडर का विमोचन किया गया !

0
1641
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! हिमगिरी में मानस इको क्लब के प्रथम वार्षिक कलेंडर का विमोचन किया गया। इस मौके पर कलेंडर के विमोचन के दौरान उच्च शिक्षा उप निदेशक देवेंद्र पॉल, प्रारंभिक उप निदेशक फौजा सिंह, उप शिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन तथा भास्कर महाजन मौजूद रहे। इस मौके पर इको क्लब हिमगिरी के नोडल ऑफिसर जीवन सिंह ने बताया कि समस्त स्टाफ विद्यालय को सुंदर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस कलेंडर की मुख्य बिशेषता है कि इसमें पर्यावरण से सम्बंधित गतिविधियां जो क्लब द्वारा की गई है। हर्बल गार्डन, फ्लावर गार्डन, पौधारोपण, प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया है। कलेंडर के विमोचन का कार्य प्रवक्ता राजनीति शास्त्र जगदीश के देख रेख में चला। इस मौके पर देवेंद्र पॉल ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! मंगला पंचायत के गांव में सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया।
अगला लेखचम्बा ! प्रेरणा दी इंसिपेरशनल संस्था द्वारा सलूणी में स्थापित फ़ूड बैंक के लिए राशन दिया गया।