रोहड़ू ! खाई में जा गिरी कार, एक की मौत चार घायल !

0
33534
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल में करालश कैंची के पास मंगलवार को एक आल्टो कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में एक ही गांव के पांच लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार (एचपी 10बी-5091) में सवार पांच लोग अपने गांव दयार मोली जा रहे थे। रोहड़ू-दलगांव सड़क पर चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और यह खाई में पलट गई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

स्थानीय लोगों के सूचित करने पर पुलिस ने प्रभावितों को खाई से निकाल रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जीत राम पुत्र माधू सिहं के रूप में हुई है। घायलों में 21 वर्षीय अभिषेक, 55 वर्षीय देवी दास, 46 वर्षीय शोपु सिंह और 30 वर्षीय कुलदीप शामिल हैं। कार को अभिषेक चला रहा था। रोहड़ू के एसडीपीओ सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखप्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से हिमाचल को लगभग 288 करोड़ रुपए ट्रांसफ़र -अनुराग ठाकुर !
अगला लेखसुंदरनगर ! गुरुद्वारा कमेटी ने बाहरी राज्यों से विभिन्न संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटरों में लंगर बांटा !