नालागढ़ ! तेजधार हथियार से एक महिला ने दूसरी महिला को उतारा मौत के घाट !

0
3318
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

नालागढ़ ! उपमंडल नालागढ़ के रामशहर की नंड पंचायत में मामूली विवाद के चलते एक महिला ने घर में घुसकर दूसरी महिला की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। नंद पंचायत में 43 वर्षीय सीमा पत्नी स्व. सुमन की हत्या उसकी ही करीबी रिश्तेदार ने कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका की रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। सुबह 8ः30 बजे के आसपास पंचायत प्रधान कमला देवी ने घटना की जानकारी रामशहर पुलिस को दी। प्रधान ने सूचित किया कि काटली गांव में महिला अपने कमरे में बेसुध हालत में पड़ी हुई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

थाना प्रभारी व डीएसपी रामशहर ने सुबह मौके का जायजा लिया। तब तक सीमा दम तोड़ चुकी थी। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका की करीबी रिश्तेदार जमना पत्नी स्व. ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक दराट से गला रेत कर सीमा की हत्या की गई है।

पुलिस ने दराट को बरामद कर लिया है। पुलिस को हत्या की वजह में यह जानकारी मिली है कि दोनों के बीच में बकरियों को चराने को लेकर विवाद रहता था। इसी के चलते घर में घुसकर आरोपी महिला ने सीमा की हत्या कर दी। बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबद्दी ! कालका से रविवार को उत्तर प्रदेश भेजे गए 1376 व्यक्ति- के.सी. चमन !
अगला लेखबद्दी ! ट्रक में छिपकर पश्चिम बंगाल से 24 लोग आ पंहुचे बद्दी, किया गया क्वारंटाइन !

शिमला ! लोकायुक्त ने राज्यपाल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की !

हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चन्द्र भूषण बरोवालिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वर्ष 2023 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत...