बद्दी ! कालका से रविवार को उत्तर प्रदेश भेजे गए 1376 व्यक्ति- के.सी. चमन !

- प्रदेश से मजदूरों का पलायन जारी....

0
1506
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बद्दी ! कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत हरियाणा के कालका से आज हिमाचल के सोलन जिला सहित अन्य जिलों में उत्तर प्रदेश के रहने वाले अथवा कार्यरत लोगों को रेलगाड़ी के माध्यम से वापिस उनके प्रदेश भेजा गया। उपायुक्त सोलन के.सी. चमन रविवार को स्वंय कालका रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे। उनकी अगुवाई में कुल 1376 व्यक्तियों को कालका रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए रेलगाड़ी के द्वारा भेजा गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उपायुक्त के.सी. चमन ने इस सम्बन्ध में कहा कि आज उत्तर प्रदेश के बरेली के 1376 व्यक्तियों को भेजा गया। उन्होंने कहा कि आज शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने वाले सभी व्यक्ति इस रेलगाड़ी से अपने-आने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हुए। इनमें 932 व्यक्ति सोलन जिला के बद्दी से, 204 व्यक्ति ऊना जिला से, 97 व्यक्ति जिला सिरमौर से, 59 व्यक्ति बिलासपुर से, 34 व्यक्ति सोलन के परवाणु से, 28 व्यक्ति सोलन से तथा 07 व्यक्ति जिला हमीरपुर से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए। के.सी. चमन ने कहा कि कोविड-19 के खतरे के कारण लोग अपने घर जाने के इच्छुक हैं तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इन लोगों के जाने का समुचित प्रबन्ध किया जा रहा है। जिला प्रशासन पूर्ण तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ राज्य में आने वाले प्रदेशवासियों तथा यहां से बाहर जाने वाले व्यक्तियों की सहायता सुनिश्चित बना रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि अपने-अपने राज्य जाने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस सम्बन्ध में पंचकूला जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच के उपरान्त ही रवाना किया जा रहा है। उन्होेंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और आशा जताई कि सभी सकुशल अपने घर पंहुचेंगे। उन्होंने रवाना होने वाले विभिन्न व्यक्तियोें से बातचात कर उनका कुशल क्षेम भी जाना।

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन विवेक चन्देल ने कहा कि उत्तर प्रदेश जाने वाले इन व्यक्तियों को प्रदेश पथ परिवहन निगम की 40 बसों के माध्यम से कालका पंहुचाया गया। इनमें से 24 बसों ने यात्रियों को सोलन जिला से तथा 16 बसों ने राज्य के अन्य जिलों से यात्रियों को कालका रेलवे सटेशन तक पंहुचाया। रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों के लिए भोजन, जल इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि कालका से ही 26 मई, 2020 को मऊ तथा 28 मई, 2020 को फैजाबाद के लिए रवाना होगी। इन रेलगाड़ियों में जाने के लिए प्रदेश स्तर पर सम्बन्धित नोडल अधिकरियों के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है।

विवेक चन्देल ने कहा कि अमूल्य मानव शक्ति की सुरक्षा जिला प्रशासन सोलन का उत्तरदायित्व है और इस दिशा में समर्पित प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, सहायक आयुक्त परवाणु विक्रम नेगी, उप पुलिस अधीक्षक परवाणु योगेश रोल्टा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला खनन अधिकारी कुलभूषण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखऊना ! अहमदाबाद से 547 हिमाचलियों को लेकर रेलगाड़ी पहुंची !
अगला लेखनालागढ़ ! तेजधार हथियार से एक महिला ने दूसरी महिला को उतारा मौत के घाट !