उत्तरी पूर्वी राज्यों में फंसे लोगों के लिए हरियाणा व पंजाब सरकार से समन्वय स्थापित करने का आग्रह !

0
1725
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि उत्तर पूर्वी राज्यों मंे फंसे हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों को घर वापस लाने के लिए सामूहिक रेल शुरू करने के लिए समन्वय स्थापित करें।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लिखे पत्र में जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्तरी पूर्वी राज्यों में हिमाचल प्रदेश के लगभग 250 लोग फंसे हुए हैं, जिसमें प्रवासी मजदूर, तीर्थ यात्री, पर्यटक और छात्र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह हरियाणा और पंजाब के लोग भी इन राज्यों में फंसे हुए हैं। उत्तरी पूर्वी राज्यों से हिमाचल प्रदेश तक सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं है, इसलिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को इन राज्यों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सामूहिक रेल चलाने के लिए संयुक्त प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आनुपातिक आधार पर रेल किराए का खर्च वहन करने के लिए तैयार है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि उत्तरी पूर्वी राज्यों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेल उपलब्ध करवाने के मामले को भारतीय रेलवे के साथ संयुक्त रूप से उठाया जाना चाहिए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! इलैक्ट्रीकल सब डिवीजन जतोग में 20 मई को बाधित रहेगी बिजली !
अगला लेखलाहौल ! मनाली लेह सडक मार्ग 6 महीने बाद हुआ बहाल !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]