राज्यपाल ने मास्क बनाने में एसएचजी के योगदान को सराहा !

0
1374
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल प्रदेश में ऐसे अनेक समाज सेवी संगठन और स्वयं सहायता समूह हैं, जो सरकार की मद्द से कोविड-19 के खिलाफ अभियान का हिस्सा बने हैं। अपने-अपने स्तर पर ये संगठन व समूह समाज को इस कोरोना महामारी के दौर में योगदान दे रहे हैं। विकास खण्ड नालागढ़ के अन्तर्गत महिलाओं के अनेक स्वयं सेवी समूह ने मास्क तैयार किए हैं। इनकी बाजार मेे कीमत 25 रुपये है, जबकि इनके द्वारा तैयार ये मास्क मात्र 6 रुपये में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस के अध्यक्ष भी हैं, को आज खण्ड विकास अधिकारी, नालागढ़ ने रेडक्राॅस के लिए 5000 मास्क दिए हैं। मास्क तैयार करने वाले स्वयं सहायता समूह को प्रति मास्क 5 रुपये की आय होती है और एक रुपया मास्क के कपड़े पर व्यय होता है। यह मास्क ट्रिपल लेयर हैं और इनकी गुणवत्ता भी अच्छी है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग इन स्वयं सहायता समूह से मास्क की खरीद कर रहा है।

श्री दत्तात्रेय ने स्वयं सहायता समूह के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से खरीदे गए इन मास्क को लोगों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को धन अर्जित करने में भी मदद मिलेगी और इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमंडी प्रशासन द्वारा कोरोना पाजिटिव मरीज का विधिवत तौर पर अंतिम संस्कार किया गया !
अगला लेखशिमला। 62 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क प्रदान करने का एलान !