चंबा में हो रही तापमान में लगातार बढ़ोतरी।

0
1695
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! चंबा में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। शुक्रवार को जहां तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को तापमान बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दो दिनों से गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

पशु पक्षी भी धीरे-धीरे अपने घोंसले में दुबक गए। लोगों ने घरों में दुबके रहना ही मुनासिब समझा। चंबा शहर में भी जरूरी कार्य से लोग घरों से निकले। चंबा में मौसम ठीक होने से चंबा में गेंहू की कटाई के कार्य में भी तेजी आई।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो मामले दर्ज।
अगला लेखचम्बा ! आठ पुरूष व एक महिला पुलिस कर्मचारी को नवाज़ा गया उत्कृष्ठ सेवा पदक से।