Khabar Himachal Se

कांगड़ा ! नूरपुर तहसील के मनेड़ का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव !

कांगड़ा मे लगातार कोरोना अपने आगोश मे लिए है। कांगड़ा जिला दिनप्रति दिन हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बाहरी राज्य से आए लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। ताजा मामले में नूरपुर तहसील के मनेड़ का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित युवक 8 मई को गुरुग्राम से लौटा था और उसको हल्के लक्षण थे।

संक्रमित पाए गए युवक को बैजनाथ अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। यह भी जानकारी है कि युवक एक अन्य व्यक्ति के साथ टैक्सी में घर लौटा था। चालक भी इसी गांव का है। संक्रमित युवक के परिवार में चार सदस्य हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने पुष्टि की है।