मंडी में 1328 व्यक्तियों ने पूरी की क्वारंटाइन अवधि – उपायुक्त !

0
2412
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों में बाहरी राज्यों से मंडी जिला लौटे 7546 व्यक्तियों में से 1328 ने 14 दिन की अपनी क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है। ये सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं, इनको एहतियातन क्वारंटाइन में रखा गया था।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिला में 25 अप्रैल से 15 मई तक 7546 लोग बाहरी राज्यों से आए हैं। उन सभी को नियमानुसार क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से 195 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटाइन और अन्य होम क्वारंटाइन में हैं।

गौरतलब है कि जिला में जो व्यक्ति रैड जोन क्षेत्र से आए हैं, उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जा रहा है, जबकि ग्रीन जोन से आए लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला में यह तय किया गया है कि जो भी लोग होम क्वारंटाइन में हैं, उनके घर में रह रहे सदस्य भी 14 दिन के होम क्वारंटाइन में रहेंगे। उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंधित है। इस दौरान संबंधित पंचायत प्रतिनिधि, आस-पड़ोस व प्रशासन उनकी जरूरतों का ख्याल रख रहे हैं। उन्हें होम डिलीवरी सेवा के जरिए जरूरी सामान की आपूर्ति की जा रही है। जिला में इसे लेकर लोगांे से अच्छा सहयेाग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने जिलावासियों का आभार जताया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखज्वाली ! मुख्यमंत्री जी हमारी भी सुध लो – बार्बर यूनियन !
अगला लेखशिमला ! किसानों-बागवानों का ऋण किए जाए माफ – यशवंत छाजटा !