कांगड़ा ! 33 साल का एक युवक कोरोना पाजिटव पाया गया !

0
30090
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कांगड़ा !  जिला में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब यहां पंचकूला से आया 33 साल का एक युवक पाजिटव पाया गया है। प्रदेश में अब आंकड़ा 65 पर पंहुच गया है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 24 पर पंहुच गई है। कांगड़ा में ये चार घंटे में चौथा मामला है। मामले की पुष्टि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने की है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

वहीं कोरोना की बढ़ती रफ्तार प्रदेश के चिंता का विषय है। यहां आज एक ही दिन में अभी तक छह मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4 अकेले जिला कांगड़ा से हैं। अब कांगड़ा में एक्टिव मामलों की संँख्या 9 पर पंहुच गई है। जबकि जिले से अभी तक कुल 14 मामले संक्रमण के सामने आ गए हैं। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। दो लोगों की मृत्यु हुई है , जनमें से एक कांगड़ा जिले के ही खाते में है जबकि एक मंडी जिले से संबंधित हैं।

अब तक 21628 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7345 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 11269 से अधिक लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमंडी में 5 हजार कोरोना योद्धाओं तक पहुंचेगा मधुयष्टियादि काढ़ा !
अगला लेखचंबा ! मदनलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था की ऑडियो कॉन्फ्रेंस।