सोलन ! होमगार्ड जवान ने सरकारी बंदूक से अपनी पत्नी पर चला दी गोली, पत्नी पीजीआई रैफर !

0
6768
काल्पनिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

जिला सोलन के परमाणु में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के जवान ने सोलन पहुंचकर अपनी ससुराल में पत्नी पर गोलियां चला दी। जिसके कारण उसकी पत्नी घायल होगी और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड का जवान देर रात टैक्सी करके भूपिंदर सोलन के गलानग अपने ससुराल पहुंचा। जहां पहले उसने सरकारी बंदूक से खिड़की से गोली चलाई, फिर उसने कमरे के अंदर जा कर अपनी पत्नी पर दोबारा गोली दागी ओर वहां से फरार हो गया। परिजनों ने 108 की मदद से महिला को स्थानीय अस्पताल सोलन पहुंचाया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जहां महिला की गम्भीर हालात को देखते हुए उसको पीजीआई रैफर किया गया है।बतादें दोनों की शादी 10-12 साल पहले हुई थी। दोनों के बीच कुछ महीने पहले से विवाद चल रहा था। जिस वजह से महिला अपने मायके में रह रही थी। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार शर्मा ने की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! 11 मई 2020 के फल और सब्जियों के दाम !
अगला लेखजयसिंहपुर ! लम्बागांव बृजेश्वरी हौंडा एजेंसी महामारी से बचने के लिए ऐतिहात से कार्य कर रही !