राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने गत दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन हादसे में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश जाने के लिये जालना से ये मजदूर औरंगाबाद के मुसावल जा रहे थे।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मओं की शांति के लिये प्रार्थना की है। उन्होंने मजदूर वर्ग से यह आग्रह किया है कि वह संयम रखें। संकट की इस घड़ी में देश उनके साथ है और सरकारें भी उनके लिये कार्य कर रही हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -