चंबा ! अग्रणी स्वयंसेवी संस्था स्पार्क ने कोरोना महामारी के प्रति किया जागरूक।

0
1734
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था स्पार्क द्वारा जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  वहीं लोगों को मास्क और सेनिटाइजर बांटने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्था द्वारा जिला चंबा में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास नाबार्ड के सौजन्य से 60 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जोकि आपात स्थिति में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। शनिवार को संस्था द्वारा चंबा शहर के साथ लगते क्षेत्र सुल्तानपुर, ओबड़ी, सरोड़ी तथा सलूणी के ग्राम पंचायत खरल, स्यूल में लोगों को मास्क तथा सेनिटाइजर बांटे गए।

इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ता निशांत ने बताया कि स्पार्क संस्था के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वार अभी तक 3000 मास्क तथा 1200 सेनिटाइजर चंबा तथा सलूणी में बाटें जा चुके है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगो को घर द्धार जाकर इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंनें कहा की इस संकट की घड़ी में हम सभी को सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए ताकि पुन स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! जिला में एक्टिव केस फाइंडिंग में 5 लाख 9 हजार लोगों की जांच पूरी ! 
अगला लेखपांगी मे चोरी का मामला, पूछताछ जारी ।