सुन्नी/गुम्मा ! प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सम्मानित किए गए विभिन्न विभागों के कोरोना योद्धा।

0
2757
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सुन्नी/गुम्मा ! राज्य सरकार और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा ने शिमला ज़िले के गुम्मा में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स के तौर पर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए कर्मचारियों में शिमला जल प्रबंधन निगम, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग सहित यूको बैंक गुम्मा के कर्मचारी भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश सहित देश भर में जहां लाॅकडाउन चल रहा है, वहीं इन विभागों के कर्मचारी चैबीसों घंटे लोगों को निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ठाकुर, भाजपा बूथ अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और बूथपालक खेमराज ने कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिमला जल प्रबंधन निगम के सहायक अभियंता रंनजीव शर्मा ने कहा कि गुम्मा जल परियोजना शिमला शहर के लिए जलापूर्ति की मुख्य योजना है और यहां से राजधानी के लिए रोज़ाना 20 से 22 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के जेई संजू कुमार व रामकृष्ण शर्मा सहित सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से जल प्रबंधन निगम ने पानी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होने दी है। उन्होंने कहा कि शिमला जल प्रबंधन निगम के मुख्य संचालक एवं कार्यकारी अधिकारी डा. धर्मेंद्र गिल तथा अतिरिक्त महाप्रबंधक राजेश कश्यप के कुशल नेतृत्व वह देखरेख में गुम्मा जल परियोजना बेहतर कार्य कर रही है।

डा. धर्मेंद्र गिल लॉकडाउन के दौरान समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याओं को जानने तथा उनका हौसला बढ़ाने के लिए स्वयं उपस्थित होते रहे हैं। कोविड-19 के दौर में विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है और कार्यालय परिसर सहित कर्मचारियों के आवास को हर सप्ताह सैनेटाईज किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट के बावजूद उक्त विभागों के कर्मचारी विशेषकर गुम्मा जल परियोजना के कर्मचारी बिना किसी अवकाश और दिन-रात कार्य कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके लिए वे भाजपा और भाजयुमो की प्रदेश इकाई की ओर से सभी का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल में अब तक कोरोना वायरस से दूसरी मौत !
अगला लेखबिलासपुर पुलिस की टीम ने कर्फ्यू के दौरान एक गाडी से 76 पेटी देशी शराब बरामद की !