लॉक डाउन के बाद प्रदेश के विकास को पटरी पर लाने की क्या योजना – आनंद शर्मा !

0
3657
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कांग्रेस के बरिष्ठ नेता राज्य सभा मे उप नेता आनंद शर्मा ने प्रदेश सरकार से जानना चाहा है कि वह बताए की लॉक डाउन के बाद प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की उसकी क्या योजना है। उन्होंने कहा है कि देश मे कोरोना माहमारी के चलते लॉक डाउन के कारण आने वाला समय बहुत गंभीर और चुनौती पूर्ण होगा।उन्होंने कहा है कि सरकार को ऐसी दीर्घकालिक योजना पर काम करना पड़ेगा,जिससे बढ़ती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, गरीबी,महंगाई जैसी जटिल समस्याओं से कारगर ढंग से निपटा जा सके।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थाई आमंत्रित वरिष्ठ नेताओं के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आंनद शर्मा ने कहा कि वैश्विक माहमारी के चलते देश का इस मंदी से जल्द उभर पाना मुमकिन नहीं है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी अभी तक ऐसा कोई रोडमैप नही बना पाई है,जिससे यह लगे कि आने वाले दिनों में आम आदमी का जन जीवन सामान्य हो जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही इस वैश्विक माहमारी के बारे केंद्र को सचेत कर दिया था,पर उसे अनदेखा कर दिया गया।आज जो देश के हालत बने है उसके लिए केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेबार है।उन्होंने कहा कि जहां अन्य सभी देश अपनी जीडीपी का 3 से 4 प्रतिशत इस पर खर्च कर रहे है वही देश मे केवल 0.8प्रतिशत से कम खर्च किया जा रहा है जो न के बराबर है ।उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि वह विपदा की घड़ी में बेतहर तालमेल के साथ लोगों के राहत कार्यों में जुटी है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह इस माहमारी को लेकर प्रदेश की स्थिति पर अपनी पूरी नज़र रखें हुए है।उन्होंने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ साथ अन्य नेताओं व विद्यायकों के साथ पूरे सम्पर्क में हैं और प्रदेश की पूरी स्थिति की जानकारी ले रहे है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यो की सराहना करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रशंसा की है।कांग्रेस एकजुटता के साथ इस माहमारी व लॉक डाउन से उत्पन्न स्थिति में लोगों की बीच बेहतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि हॉल ही में लॉक डाउन की बजह से जीतनी भी बैठके उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली है,उसमें उन्हें बेहतर परिणाम ही मिले है,जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी बधाई की पात्र है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्यान्न सुरक्षा कानून को लागू करने और हर परिवार को 10 किलों अनाज मुफ्त मिले, इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लॉक डाउन के दौरान पार्टी द्वारा।किए जा रहें सभी राहत कार्यों का विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने लॉक डाउन से पहले ही इस माहमारी को लेकर लोगों के सचेत करते हुए सेनेटाइजर और मास्क वितरण करना शुरू कर दिया था।उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी प्रस्तवित कार्यक्रमों को रद्द किये,जबकि भाजपा सरकार ने इस पर कोई गम्भीरता नही दिखाई, यहा तक कि उन्होंने इस दौरान पावटा साहिब में अपनी कार्यसमिति तक कि बैठक की।

राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ ग्रीन एरिया में 50 प्रतिशत सवारियों के साथ बसे चलाने की बात कह रहा है तो हिमाचल में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।इससे साफ है कि प्रदेश सरकार कोई भी जनहित का निर्णय लेने में सक्षम नही है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहत कार्यों में प्रदेश भाजपा सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना माहमारी को लेकर लोगों से धन उगाही कर रही है।यह धन वह कहा खर्च कर रही है इसकी जानकारी लेनी होगी।उन्होंने कहा कि लॉक डाउन की बजह से बाहर फंसे लोगों को यहा लाने में भी भारी भाई भतीजा बाद हो रहा है,जो चिन्ता का विषय है।उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस भाजपा की किसी भी मनमर्जी को सहन नही करेगी।

विप्लव ठाकुर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आज भी इस माहमारी को लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि जिस जोश के साथ राठौर कार्य कर रहें है,वह कबीले तारीफ है।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आनंद शर्मा,वीरभद्र सिंह,रजनी पाटिल,कुलदीप सिंह राठौर,मुकेश अग्निहोत्री विप्लव ठाकुर के अतिरिक्त कुलदीप कुमार,धनीराम शांडिल,जी.एस.बाली,प्रतिभा सिंह व सुरेश चंदेल ने भाग लिया।यह बैठक डाई घण्टे से अधिक समय तक चली,जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
सभी नेताओं ने देश प्रदेश की बर्तमान स्थिति पर अपनी अपनी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इस माहमारी से निपटने के लिए वह देश प्रदेश के लोगों के साथ खड़े है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनैतिक दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वाह कर रही है।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने किया।सोशल मीडिया के राज्य प्रमुख अभिषेक राणा व प्रदेश आपदा सैल के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल भी इस मौके उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! हिमाचल प्रदेश में आने व बाहर जाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक !
अगला लेखचम्बा ! वैज्ञानिक डॉ धर्म सिंह ने तैयार किया बिना केमिकल के सैनिटाइजर।