Khabar Himachal Se

चम्बा ! शिव शक्ति महिला मंडल बाट ने दान की पांच हजार रूपए की राशि।

चम्बा ! कोरोना संक्रमण से फैली महामारी से निपटने के लिए सहयोग का सिलसिला जारी है शिव शक्ति महिला मंडल बाट ने पांच हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई। उपायुक्त चंबा के माध्यम से प्रधान नखरो देवी ने राशि जमा करवाई।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि विश्व में कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है। इसके लिए सरकार अपने स्तर पर भरसक प्रयास कर रही है। सरकार की मदद करने के लिए कई संस्थाएं व सरकारी संस्थाएं अपना सहयोग दे रही हैं।

इसी कड़ी में महिला मंडल ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना सहयोग दिया है। भविष्य में भी जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग करता रहेगा।