कुल्लू ! बंजार आनी में अफीम की खेती – मामले दर्ज !

0
22203
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कुल्लू ! बंजार और आनी उपमंडल में अलग-अलग क्षेत्रो में अफीम की खेती करने पर मामले दर्ज किए गए हैं । पुलिस ने इन मामलों में अफीम की खेती को नष्ट किया है और जिन लोगों ने खेती की है उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। जिसमें कुछ की पहचान हो गई है जबकि कुछ की पहचान नहीं हुई है। इन सभी मामलों में पुलिस ने 6498 अफीम के पौधे बरामद किए हैं जिनमें कुछ सैंपल के लिए और बाकी पौधों को नष्ट कर दिया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आनी के कुटल, पेखरी, लुरी शाणी और बंजार के नौहाडा, टिलगा आदि क्षेत्रों में यह अफीम की खेती पाई है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आनी के छाकीनाला में 2000 पौधे, पोखरी में 428, लुहरी के शाणी में 295, बंजार के नौहाण्डा में 1100, टिलगा में पहले मामले में 550, दूसरे में 1500 और तीसरे मामले में 625 अफीम के पौधे बरामद किए हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखआनी ! सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए मास्क पहनना जरुरी – एसडीएम !
अगला लेखकुल्लू ! ओलावृष्टि से बढ़ी बागवानों की चिंताएं ,फसलों को भारी नुकसान !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]