राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डुंगयानी में आग की घटना में महिला के निधन पर शोक व्यक्त किया !

0
3171
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्रीजय राम ठाकुर ने आज जिला शिमला के उप-मंडल रोहड़ू की तहसील चिड़गांव के डुंगयानी गांव में आग की घटना में 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राज्यपाल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार सदस्यों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है। उन्होंने घटना की सूचना मिलने के उपरांत जिला प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य आरंभ करने तथा पीड़ित परिवारों के लिए आश्रय का प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

राज्य मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार आग पर नियंत्रण कर लिया गया है तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में घटना स्थल पर बचाव तथा राहत कार्य किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को अंतरिम राहत प्रदान की गई है। उन्हें अन्य स्थान पर रखा गया है तथा सामुदायिक रसोई स्थापित की गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमनाली ! जल्द पूरा होगा अलेऊ पुल बाईपास सड़क निर्माण कार्य – गोविंद सिंह !
अगला लेखशिमला ! कुछ कांग्रेसी महामारी के चलते भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे – रणधीर शर्मा !