ज्वाली भाजपा मिडिया प्रवक्ता की कमान जितेंद्र ठाकुर को !

0
2028
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

जवाली ! भारतीय जनता पार्टी सँगठनात्मक जिला नूरपूर के जिलाध्यक्ष रमेश राणा ने रविवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा एवं जिला नूरपूर के सभी पदाधिकारियों एव चारों मण्डलों के मण्ड़ल अध्यक्षो से विचार विमर्श के बाद चारों मण्डलो के मण्ड़ल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति सर्वसहमति से की गई। जिसमें ज्वाली से मिडिया प्रवक्ता की कमान जितेंद्र ठाकुर, नूरपुर से वरूण पठानियां, फतेहपुर से विनय शर्मा वह इन्दोरा से दीपक सवारियां को सौपी गई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

वता दे कि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने जवाली भाजपा विधायक अर्जुन ठाकुर एवं संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान के साथ विचार-विमर्श के बाद जवाली मंडल मीडिया प्रभारी की कमान जतिंद्र ठाकुर को सौंपी दी है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश बाजवा, मंडल महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु बाला, सचिव बिनता गुलेरिया, धीरज अत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजिंद्र कौंडल, महासचिव कवि ठाकुर, नितिश ठाकुर, गोगी पठानिया, सतीश गोल्डी, राकेश केशी, राजेश्वर हैप्पी, प्रधान वरिंद्र गुलेरिया, भाजयुमो सचिव दिनेश निखिल, अंकुर भडवाल, तरसेम जट्ट, बालकृष्ण शर्मा, आईटी संयोजक विजय जरियाल, मंडल कार्यालय सचिव कृष्ण पगडोत्रा, साहिल पगड़ोतरा, संदीप चीमा, योगराज मेहरा ने जतिंद्र ठाकुर की नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट किया है।

जवाली मंडल के नवनियुक्त मीडिया प्रवक्ता जतिंद्र ठाकुर ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी नीतियों व सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष राजीव विंदल, विधायक अर्जुन ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश राणा व मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान का धन्यवाद किया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकुल्लू ! राहत की खबर, टांडा भेजे गए सभी 121 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव !
अगला लेखमंडी जिला में कर्फ्यू में बढ़ी रियायतें !