जवाली भाजपा मंडल के महिला मोर्चा ने 8 हजार मास्क बांटे !

0
5814
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ज्वाली ! कोरोना वायरस की इस महामारी में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के जवाली भाजपा मंडल के महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल के दिशा निर्देशों के अनुसार लगभग 8 हजार मास्क महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा खुद तैयार कर पूरे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में हर गांव के हर वुथ में , पुलिस कर्मचारियों, डाक्टरों, दुकानदारों में वांटे गए। तथा हर व्यक्ति को देश की सुरक्षा के लिए मास्क पहने रहने की अपील की गई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस आपदा की घड़ी म ज्वाली भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुवाला ने कहा कि विश्व भर में भंयकर बिमारी फैली है इससे मिलजुल कर हमें लड़ना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों में रहे और सभी से दूरी बना कर रहे ताकि इस महामारी से निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मास्क कि कमी के आने से सभी महिला मोर्चा की महिलाओं ने पूरे सहयोग से ख़ुद मास्क तैयार कर इस महामारी में देश की सेवा करने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने जो महिलाएं घर पर है उन से अपील है की वह अपने परिवार के लिए अपने पड़ोस के लिए खुद मास्क तैयार कर वनाए और मास्क पहन कर रखे।और सभी से दूरी बना कर रखें।

उन्होंने कहा कि 3 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो भी वड़ा फैसला लेंगे उस समय हमारे इन फेस कवरो की ज्यादा से ज्यादा जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह जव भी घर से निकले मास्क पहनकर निकले तथा एक दूसरे से दूरी बना कर रहे। हाथो को वार वार धौए। तभी हम इस विमारी पे कावू पा सकते हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! बिजली के ट्रांस्फार्मर में अचानक आग लग गई।
अगला लेखशिमला । रात 9 बजे 24 अप्रैल 2020 का मेडिकल बुलेटिन ।