कुल्लू ! आनी उपमंडल में सोइधार के पास अफीम की खेती करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार आनी पुलिस की टीम जब सोईधार क्षेत्र में गश्त पर थी तो इस दौरान पुलिस ने सेब के बगीचे के बीच अफीम की खेती देखी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अफीम के पौधे उखाडे और गिनती करने पर 205 पौधे पाए गए।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
पुलिस ने पांच-पांच पौधे सैंपल हेतू और बाकी पौधों को मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह खेती 85 फुट लंबे और 5 चौड़ाई वाले खेत में उगाई गई थी। अफीम के डोडे में चीरे लगाए गए थे। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने अफीम की खेती करने पर श्याम सिंह पुत्र खैला राम निवासी सोईधार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -