चम्बा ! मकान की छत गिरने से महिला दबी मलबे में।

0
1997
रेखा चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! सिलाघ्राट पंचायत में एक मकान की छत गिरने से एक महिला मलबे में दब गई। महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल कुंतो देवी पत्नी जैसो राम निवासी गांव व डाकघर सिलाघ्राट शनिवार सुबह अपने घर में काम कर रही थी।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस दौरान अचानक मकान की छत गिर गई, कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। इस दौरान लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी मकान के गिरने की सूचना दी।

गनीमत रही कि जिस दौरान मकान की छत गिरी उस दौरान परिवार के सदस्य दूसरे मकान में थे अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। राजस्व विभाग ने महिला के उपचार के लिए 5 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! घरेलू हिंसा के मामलों के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी !
अगला लेखआनी ! सहायता के लिये क्षेत्रवासियों ने बढ़ाए हाथ !