चम्बा ! क्वारंटाइन में रखे व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पुलिस और प्रशासन हुए सतर्क।

0
7158
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! भटियात क्षेत्र स्थित थुलेल क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन व पुलिस सतर्क हो गए हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

शुक्रवार को उक्त व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों, पुलिस तथा होमगार्ड जवानों सहित नायब तहसीलदार सिहुंता को भी होम क्वारंटाइन किया गया है। इनमें से नायब तहसीलदार, हटली बैरियर पर तैनात 13 पुलिस जवान, सिहुंता पुलिस चौकी के 11 पुलिस कर्मियों सहित पांच होमगार्ड के अलावा थुलेल क्वारंटाइन सेंटर में सेवाएं दे रहे तीन होमगार्ड जवान शामिल हैं।

पुलिस व प्रशासन किसी भी तरह का कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। प्रशासन द्वारा अन्य लोगों को भी घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। गौरतलब है कि वीरवार को कुल 70 सैंपल लेकर जांच के लिए टांडा भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पहुंची थी। इनमें से 68 सैंंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एक सैंपल को दोबारा भेजा गया था जबकि, एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचंबा में धारा 144 का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमे।
अगला लेखचम्बा ! झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्यवाही।