शिमला ! प्रदेश के दस जिलों में शुक्रवार को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी !

0
17247
रेखा चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला। प्रदेश के दस जिलों में शुक्रवार को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के लिए ऑरेंज और चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।पूरे प्रदेश में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी है। गुरुवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिला-जुला बना रहा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.6, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.8, कांगड़ा में 31.8, सुंदरनगर में 32.0, सोलन में 30.5, नाहन में 32.2, चंबा में 30.1, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 24.7 और केलांग में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, धर्मशाला में 12.6, केलांग में 1.1, मनाली में 6.0, कल्पा में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर ही कोरोना टेस्ट होंगे।
अगला लेखमंडी । 17 अप्रैल 2020 को मंडी जिले में फल व सब्जियों के दाम ।