प्रदेश में बुधवार को फिर दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले- कुल आंकड़ा 35 पहुंचा !

0
7812
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

प्रदेश में बुधवार को फिर दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने एक साथ ही यहां कुल आंकड़ा 35 ओर पहुंच गया है। आज जिला कांगड़ा और चंबा ने एक बार फिर से झटका दिया है। चिंताजनक बात यह है कि यह दोनों ही मरीज तबलीकी जमात से संबंध नहीं रखते हैं। इनमे से एक पत्रकार का काम करता है। यह चारों लोग बीते दिनों चुपके से जालंधर से कांगड़ा पहुँचे। इनमे से एक लड़का चम्बा के सिहुंता से है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

चम्बा के इस लड़के की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन चारों में से तीन के सेंपल बीते रोज कांगड़ा में और एक का चम्बा में लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज आई जिसमे पता चला हैं कि यह दोनों मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है।

जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि प्रशासन को जैसे ही इन लोगों के यहां पहुंचने की सूचना मिली तो तुरंत इनके सैंपल लिए गए। तीन में से दो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही चम्बा प्रशासन को भी बता दिया गया था कि एक व्यक्ति उनके यहां है। उसका सैंपल चंबा में ही लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी और अधिक जानकारी ली जा रही है।

प्रजापति ने आगे बताया कि संक्रमित मरीज कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के जौंटा का रहने वाला है तथा जिले में नया मामला आते ही इलाके में अलर्ट कर दिया गया है।

इसी के साथ उपायुक्त चम्बा ने बताया कि एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले की पूरी जानकारी एकत्र की रही है। इसी के बाद पूरी जानकारी दी जा सकेगी।

बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 5875 लोगों को निगरानी में रखा गया हैं, जिनमें से 4036 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर ली है और 1426 लोगों की अब तक जांच की जा चुकी है। इस तरह से प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 18 तक पहुंच गई है और 12 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके है। चार लोग बाहर चले गए हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। बुधवार को 115 लोगों के सैंपलों लिए गए हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! राज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति – मुख्यमंत्री !
अगला लेखबिलासपुर ! पत्नी ने निगला जहर उसके बाद पति ने लगया फंदा ।