चम्बा ! शिव भूमि सेवा दल की अगुवाई में ग्राम पंचायत रणूहकोठी, सामरा व आसपास क्षेत्र की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दे रही हैं। कोरोना से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मास्क बनाए जा रहे हैं।
इन महिलाओं द्वारा मास्क तैयार करके जरूरतमंद लोगों व कोरोना के कार्य में जुटी संस्थाओं को वितरित किए जाएंगे। कोरोना वायरस की वजह से पूरे भारत में लॉकडाउन है, ऐसे में यह महिलाएं घर से ही मास्क बना रही हैं। यह मास्क सिर्फ फ्री में दिए जा रहे हैं।
शिव भूमि सेवा दल के मुताबिक जब शहर में मास्क की किल्लत होनी शुरू हो गई थी तभी से उन्होंने सभी महिलाओं को घर में मास्क बनाने को कह दिया था।