प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था कर रही जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य ।

0
2187
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! कोरोना वायरस महामारी के दौरान जिला में कर्फ्यू के बीच प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का लगातार कार्य कर रही है। चंबा शहर में लगभग हर गरीब परिवार को राशन प्रदान करने के बाद संस्था ग्रामीणों को राशन वितरित कर रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने हरिपुर, सरोल, भनोता, चॅनेड, ककिया, मंगला, भरियां, ओहलि, माणी में पहुंचकर लोगों में राशन वितरित किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि बीते करीब 16 दिनों में अब तक 618 परिवारों को राशन प्रदान किया जा चुका है। जिसमें रहने वाले सदस्यों की संख्या 3500 है। राशन में उन्हें दालें, आटा, चावल, रिफाइंड, सब्ज़ियां सहित अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। संस्था जल्द ही 5000 हैंड सैनीटाइजर भी जरुरतमंद लोगों को मुफ्त में मुहैया करवाएगी। कोई भी व्यक्ति गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की जानकारी किसी भी समय संस्था को दे सकता है।

संस्था की ओर तत्काल ही उन्हें राशन मुहैय्या करवाया जाएगा। वर्तमान में लॉकडाउन घोषित किया गया है ऐसे में हजारों गरीब दिहाड़ीदारों की रोजी- रोटी छिन गई है। कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इस संकल्प को लेकर संस्था दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने साधन संपन्न लोगों से भी संस्था के साथ जुड़कर इस कार्य में शामिल होने का आह्वान किया है।

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के माध्यम से राशन व सैनेटाजर के लिए  जरूरतमंद 7018605998 , 9816352799 ,9816998581 , 9736062221 , 9418488484 ,8715900000 , 01899222226 पर संपर्क कर सकते है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड में अशंदान !
अगला लेखचम्बा ! राशन व मेडिकल की दुकानों के साथ खुली अब किताबों की दुकाने ।