शिमला ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोनिया गांधी को प्रदेश में कोरोना बारे वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।

0
1623
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रदेश में कोरोना महामारी बारे प्रदेश की वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा देश के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ कोरोना महामारी को लेकर वस्तु स्थिति की पूरी जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता करने के आदेश दिए।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोनिया गांधी को बताया कि प्रदेश में अभी तक केवल 28 लोग ही कोरोना से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है और इनकी स्थिति में सुधार भी हो रहा है।

राठौर ने सोनिया गांधी को बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी इस महामारी पर अपनी पूरी नज़र रखते हुए प्रशासन और लोगों की पूरी सहायता कर रहें है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश में लॉक डॉउन से पहले ही लोगों को इस महामारी के प्रति सचेत करते हुए प्रदेश में सेनेटाइजर और मॉस्क वितरित किए।कांग्रेस के सभी नेता अपने अपने स्तर पर राहत कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

राठौर ने सोनिया गांधी को बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस आपदा सैल का गठन भी किया गया है, जो प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों से लोगों की किसी भी समस्या को दूर करने के लिए प्रभावी ढंग से काम कर रहा है।

कांग्रेस ने आपदा प्रबंधन के लिए एक कोष की भी स्थापना की है जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अंशदान कर रहें है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकरसोग ! “हर घर बने पाठशाला” मुहिम को लेकर करसोग की एक पाठशाला तैयार !
अगला लेखआनी ! अनावश्यक कारणों के लिए नहीं ज़ारी होंगे पास !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]