आनी ! आपदा की घड़ी में एक कदम सहायता की ओर !

श्रीखंड सेवा मंडल अरसू ने 11हजार रुपये का चेक SDM को सौंपा

0
2097
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कुल्लू ! आनी कोरोना वायरस महामारी से आम जनता प्रभावित हुए है। आनी क्षेत्र की धार्मिक संस्थाए भी सामने आने लगी है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश की देश भर के श्रद्धालुओं को श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में अहम भूमिका निभाने बाली धार्मिक संस्था श्रीखंड सेवा मंडल अरसू के अध्यक्ष गोबिंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस समय पूरा भारत महामारी से ग्रस्त है इसलिये सभी संस्थान सरकार व प्रशाशन की मदद कर सकते है। गोबिन्द प्रसाद शर्मा ने श्रीखंड सेवा मंडल अरसू की ओर से रेडक्रोस सोसाइटी आनी को 11000 हजार रुपये का चेक दिया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

एस डी एम चेतसिंह ने कहा कि श्रीखंड सेवा मंडल हर साल श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में आम श्रद्धालुओं की सेवा करता आया है। सेवा मंडल के सहयोग देने के लिए धार्मिक संस्था का आभार जताया है। प्रेस क्लब आनी, हिमसंस्कृति संस्था,सचेत संस्था,विवेकानंद संस्कार संस्था ने श्रीखण्ड सेवा मंडल अरसू और सेवा मंडल हमीरपुर संस्था का योगदान के लिए आभार जताया है। आउटर सिराज की 12 संस्थाए इस आपदा की घड़ी में राहत कोष में दान करके सहयोग दे चुकी है। समाजिक एबं धार्मिक संस्थाओ से अपील की जाती है कि अपनी इच्छा एवं क्षमता अनुसार रेडक्रोस सोसाइटी एवं अन्य राहत कोष में अवश्य सहयोग दे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकुल्लू ! समाज को एक नई दिशा देने में सार्थक होती है ऐसी होनहार महिला !
अगला लेखआनी ! सेनिटाइज किया गया कोल्था गांव – साफ़-सफ़ाई करके दिया स्वच्छ्ता का संदेश !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]