शिमला। हिमाचल में मंगलवार को फिर कोरोना के 9 मामले पॉजिटव आये है। ये सभी ऊना जिला से सम्बंध रखते है और सभी तब्लीगी जमात के संपर्क से पॉजिटव आये है। हिमाचल में मंगलवार को कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं। इससे हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में अधिकतर जमाती हैं।
सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज ऊना के हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को प्रदेश में 79 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 70 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। टांडा मेडिकल कॉलेज में 51 नमूनों की जांच की गई। इस तरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। इनमें से 19 जमाती हैं। वहीं क्वारंटीन में रहने और उसके बाद अब 20 दिन होने पर भी चंबा के चार मरीजों में कोरोना के लक्षण सामने नहीं आ रहे हैं।
हालांकि, एहतियातन लिए गए सैंपलों में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चारों पॉजिटिव मरीजों को अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रखा है। चंबा जिले के चुराह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चारों जमातियों में 14 दिन में लक्षण सामने नहीं आने से थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं। सर्किट हाउस चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नौ पंचायतों और सलूणी क्षेत्र की सात पंचायतों को सीज किया गया है।
जिले के साहो, पल्यूर क्षेत्र के तीन मदरसों को छोड़कर सभी मस्जिदों और मदरसे खाली करवा दिए हैं। इन मदरसों में सामाजिक दूरी सहित अन्य हिदायतें जारी करने के बारे में निर्देश जारी किए हैं।