ऊना की तर्ज पर जमातियों पर हो मामला दर्ज – विहिप !

0
2001
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

बददी ! विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि ऊना की तर्ज पर जमातियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव भल्ला, जिला संयोजक राधे चौधरी तथा विभाग प्रमुख सुरेंद्र शर्मा ने यहां जारी एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि नालागढ़ उपमंडल की मरकज कई प्रांतों का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की मरकज पर इस समुदाय के लोगों को सरकारी भूमि तक पर नाजायज कब्जा कर लिया है। इसकी भी जांच की जानी चाहिए। विहिप ने कहा कि इस मरकज में विदेश धन के इस्तेमाल की भी सूचना है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। विहिप ने कहा कि शांत प्रिय प्रदेश को हिमाचल कुछ जेहादी समुदाय के लोग खून खराबे से अशांत करने की नापाक साजिशे रच रहे हैं। विहिप ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ अर्से से औद्योगिक क्षेत्र बददी में ऐसे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। बाहर से आए शांत प्रदेश के माहौल को बिगाडऩे वालों की संख्या में एकाएक वृद्धि हुई है। ऐसे लोगों को किसी के पास कोई रिकॉर्ड भी नहीं है। विहिप ने कहा कि बीबीएन में कोरोना संक्रमण को तबलीबी जमात के कारण ही फैला है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस समुदाय विशेष के लोगों की संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इस पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाना चाहिए। विहिप नेताओं ने सवाल उठाया है कि मरकज के जमातियों को आखिर कौन लोग शह दे रहे हैं। इनकों नालागढ़ में किन लोगों ने शरण दी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन का पूरे इस क्षेत्र के लोग अनुपालन बढिय़ा ढंग से कर रहे थे, लेकिन जमात में शामिल हुए लोगों की बजह से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकिसानों के चेहरे पर छाई मासूयी फसल कटाई सिर पर, नहीं मिल रहे फसल कटाई के मजदूर !
अगला लेखसेनिटाईजेशन के बाद ही बी.बी.एन. में आ रहे है बाहरी रायों के सभी वाहन !