धर्मशाला ! तब्लीगी जमात से वापस लौटे कांगड़ा के एक व्यक्ति पर एफ आई आर !

0
2238
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

धर्मशाला ! दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात से वापस लौटे कांगड़ा के एक व्यक्ति पर एफ आई आर दर्ज हुई है। उक्त व्यक्ति पर आरोप है कि उसने जहां अपनी मरकज की यात्रा की जानकारी छिपाई, वह खुद को क्वारंटाइन भी नहीं किया। इस संबंध में नूरपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जिला कांगड़ा एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी ज़मात के मरकज से जिला के सीमावर्ती क्षेत्र का एक व्यक्ति लौटा था, जिसने अपनी यात्रा की जानकारी छिपाई थी, वहीं निर्देशों के बावजूद खुद को क्वारंटाइन नहीं किया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखमुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भण्डार सुनिश्चित करने के निर्देश !
अगला लेखशिमला ! हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मरीज !