शिमला ! राजेंद्र राणा को चंडीगढ़ के आसपास फंसे प्रदेश के लोगों की मदद करने को पार्टी ने अधिकृत किया !

0
1698
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा को चंडीगढ़ और इसके आसपास पंजाब, हरियाणा में कर्फ्यू की वजह से फंसे प्रदेश के छात्रों और अन्य लोगों की मदद करने को पार्टी की ओर से अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा इस समय चंडीगढ़ में ही हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें प्रदेश के लोगों की किसी भी सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता देने को कहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

राठौर ने कहा कि देशव्यापी कर्फ्यू के कारण प्रदेश के अनेक छात्र-छात्राए चंडीगढ़ और इसके आसपास गेस्ट हाउसेज में फंसे हुए हैं। साथ ही अनेक कामगार व अन्य लोग भी परेशान हैं, जो कांग्रेस से मदद की गुहार कर रहे हैं। राजेंद्र राणा से कहा गया है कि वह इन लोगों की स्थानीय प्रशासन के साथ मिल कर उनकी हरसंभव मदद करें। उन्होंने यहां फंसे लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं। वे किसी भी सहायता के लिए राजेंद्र राणा से फोन नंबर 94181-45999 पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला में 01 अप्रैल 2020 के लिए फल व सब्जियों के दाम !
अगला लेखशिमला ! बिना दफ्तर आए ही करीब 250 से ज्यादा कर्मचारी रिटायर !