चम्बा ! ग्राम पंचायत मंगला के हाड़ा में शुक्रवार देर रात भारी बारिश से मलवा लोगों के घरों में घुस गया। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने देर रात कड़ी मशक्कत से जरूरी सामान को बचाया। कमल किशोर पुत्र प्रभु दयाल के मकान में बारिश का पानी मलबे सहित घुस गया।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
इस दौरान रसोई घर में रखा जरूरी खाने का सामान ही बचाया जा सका। मंगला के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अक्सर नाले का पानी। लोगों के घरों में घुस जाता है। इस बारे में लोगों ने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -