नालागढ़ ! अब तो हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को यात्री लगा रहे धक्का !

0
1884
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ डिपो की बसे पहाड़ी क्षेत्र राम शहर में खटारा बसें भेजने से विभाग के प्रति लोगों में काफी रोष है। तहसील रामशहर के अंतर्गत अभी तक अधिकतर सरकारी बसें धक्का स्टार्ट देखने को मिलती है। जो कि सवारियों को यात्रा करने में काफी परेशानियां देती है। रामशहर में ऐसी बसें बहुत बार आती रहती है कई दफा तो पंदल और उखु बसें सवारियों को राम शहर में रात गुजारने के लिए मजबूर कर देती है क्योंकि यह बसें धक्का स्टार्ट होने की वजह से यात्रियों को यात्रा करने में परेशानियां देती है। सवारियों से बातचीत की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमें यात्रा शुरू करने से पहले बसों को धक्का देना पड़ता है। जो कि हमें यात्रा करने में काफी परेशानियां से गुजरना पड़ता है जिसे विभाग शायद ही कभी समझ पाएगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जब इस बारे में नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया की तकनीकी खराबी के कारण ऐसा मामला सामने आया होगा। मगर हमारी कोशिश है की पहाड़ी क्षेत्र राम शहर के लिए हम अच्छी स्थिति बसें भेजेंगे ताकि सवारियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखसोलन ! कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन सजग – केसी चमन !
अगला लेखचंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग को वाहनों की आवाजाही जे लिए किया गया बहाल।