सिरमौर ! प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा पच्छाद विधानसभा क्षैत्र के डिमम्न क्षेत्र के प्रताप ठाकुर को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है इसके मनोनयन के लिए प्रताप ठाकुर ने समस्त प्रदेश नेतृत्व खास प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,सुरेश शर्मा ,पवन राणा सांसद सुरेश कश्यप , बलदेव भंडारी ,विधायक रीना कश्यप व पच्छाद की समस्त जनता का धन्यवाद किया है गौर रहे कि प्रताप ठाकुर पिछले लगभग तीन दशको से पार्टी संगठन से जुडे है और छह सालो तक भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष रहे है इससे पहले ठाकुर ग्राम पंचायत शिलांजी के प्रधान रहने के साथ साथ वर्तमान मे बी डी सी राजगढ के चैयरमैन है उनके मंडल अध्यक्ष रहेते हुये भाजपा ने पच्छाद मे पंचायत से लेकर विधानसभा व लोकसभा के सभी चुनाव मे जीत हासिल की थी शायद इसी का ईनाम उन्हें प्रदेश हाई कमान द्वारा दिया गया है ।
प्रदेश भाजपा संगठन ने प्रताप ठाकुर को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया !
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -