- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका के तहत माध्यमिक स्कूल थलोगा में स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता स्कूल के मुख्य अध्यापक राकेश कुमार ने की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
इसमें मौड़ा पंचायत की प्रधान रेखा देवी को पदेन सदस्य के रूप में चुना गया। वहीं सर्वसम्मति से प्रकाश कपूर को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गणेश कुमार, रमेश कुमार व शकुंतला देवी को सदस्य चुना गया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -